डोलिया क्षेत्र में सैंपलिंग करते स्वास्थ्य कर्मचारी
बाड़ी ब्राह्मणा। विदेश से लौटे लोगाें के संपर्क में रहकर कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति के मोहल्ले को सील कर दिया गया है। डोलिया क्षेत्र के वार्ड-9 के रहने वाला व्यक्ति का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था। उसके संक्रमण को विदेश से जोड़कर देखा जा रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए संक्रमित को डीआरडीओ अस्पताल शिफ्ट किया गया है। व्यक्ति की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। इसे ओमिक्रॉन के संदिग्ध मामले के रूप में भी देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा के डोलिया क्षेत्र में एक व्यक्ति का विदेश से लौटे लोगाें के संपर्क में होने पर कोविड टेस्ट किया गया था। जांच में यह व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया। यह व्यक्ति जम्मू में जिन लोगों के पास घर में नौकर है, वे कुछ दिन पहले ही विदेश यात्रा से लौटे हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण होने के साथ संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद डोलिया के व्यक्ति का भी टेस्ट कराया गया। वहीं, शनिवार को करीब 150 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। किसी भी तरह का कार्यक्रम इस क्षेत्र में नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जरूरी सामान पूरा किया जाएगा। इसके लिए नोडल ऑफिसर भी तैनात कर दिया गया है।
---------------
यह व्यक्ति विदेश से आए लोगों के घर में नौकर था। विदेश से आए लोग संक्रमित पाए गए। उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए गए, जिसमें यह व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर सैंपलिंग की गई है। आगे भी सैंपलिंग जारी रहेगी।
-शमीम अहमद चौधरी, बीएमओ