बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत बीरपुर स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ने बताया कि टीकाकरण अभियान 100 करोड़ पूरा हो गया है। जल्द ही पूरे देश में अभियान संपन्न किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक को सम्मानित किया है। कोरोना कॉल में जिस तरह से इन लोगों ने सेवाएं दी हैं। वह अतुल्य हैं क्योंकि जिस तरह से डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की सेवा की है वह हमेशा सम्माननीय रहेंगी। इस मौके पर आशा रानी, पूर्व सरपंच गौतम सिंह, भाजपा नेता जयराम शर्मा, सरपंच सुरेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतरेश दत्ता, महामंत्री जान सोतरा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।