फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चडीगढ़ के बिक्की पहलवान ने जीता देओली दंगल का खिताब ।

विज्ञापन
विशनह देवली गांव में दंगल की शुरुआत कराते मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा और दंगल क? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव देओली टिब्बा में आयोजित दंगल में मंगलवार को पहलवानों ने जौहर दिखाते हुए कई पुरस्कार जीते। मुख्य मुकाबला चंडीगढ़ के विक्की पहलवान और कोट पलवाल के बब्बा पहलवान के बीच हुआ। काफी संघर्ष करने के बाद विक्की पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दंगल में दूसरे पुरस्कार में आरएस पुरा के काका पहलवान और जम्मू के नासिर पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसका कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों पहलवानों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा कमेटी ने 50 के करीब मुकाबले कराए, जिसमें पहलवानों ने दावं पेंच दिखाते हुए दर्शकों का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने कमेटी के सदस्यों के साथ विजेता उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित किए और अन्य खेलों के आयोजन पर जोर दिया।
कमेटी के प्रधान पूर्व सरपंच यशपाल शर्मा उर्फ बंबू ने कहा कि बाबा काला शाह की दरगाह पर हर वर्ष दंगल का आयोजन 100 वर्षों से होता आ रहा है। ऐसा करने से हमारे गांव के सभी माल मवेशी सुरक्षित रहते हैं। हमारी फसल जो अच्छी हो जाती है। इसके अलावा गांव में सुख-शांति बनी रहती है। इस मौके पर कैप्टन जनक राज, सोहन लाल शर्मा, मनोहर लाल, बलराज मांडी, शीतल शर्मा, प्रेमनाथ, देव राज भगत, थाना प्रभारी विक्रम शर्मा, तहसीलदार सोहनलाल राणा, कुलवीर सिंह, जय भारती, प्रेम पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें