फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस को लेकर मरीज को बनी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना की तीसरी लहर के बारे में केंद्र सरकार की ओर से राज्यों के स्वास्थ्य ढांचे को दुरुस्त करने के बारे में क ई प्रकार के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में सुविधाओं का आज भी टोटा है।
विज्ञापन

गत दिनों अमर उजाला में एंबुलेंस को लेकर खबर प्रकाशित हुई कि जिला अस्पताल में एक ही क्रिटीकेयर एंबुलेंस है। रविवार को एक युवती को आधा घंटा बाद एंबुलेंस मिलने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। कैली मंडी के सरपंच लब्लु संब्याल ने बताया कि युवती की हालत काफी गंभीर थी। जिला अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण युवती की हालत बिगड़ जा रही थी। घगवाल अस्पताल में फोन पर एंबुलेंस के बारे में जानकारी ली तो वह भी जम्मू गई थी। रामगढ़ में फोन करने पर एंबुलेंस आधा घंटा देरी से मिली। उधर युवती की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्होंने उपायुक्त से अपील की कि जिला अस्पताल की सुध लें। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर से जिला अस्पताल कैसे निपटेगा। उन्होंने मांग उठाई कि सांबा जिले को 10 एबुंलेस दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें