फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपान में पौष्टिक आहार को दें बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सीआरपीएफ की 38 वीं वाहिनी ने मंगलवार को 53 वें स्थापना दिवस पर चिकित्सा शिविर लगाया। कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मियों को चिकित्सकों द्वारा अच्छे स्वास्थ्य एवं रोग निवारण के तरीके पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि स्वस्थ रहने के लिए अपने खानपान में पौष्टिक आहार को बढ़ाया दें।
विज्ञापन

शिविर में कोविड-19 से स्वयं को और अपनों को बचाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स और सलाह दी गई। लॉकडाउन की स्थिति में बल के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को उनके स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सा सलाह की आवश्यकता होती है, लेकिन लॉकडाउन के कारण वे परामर्श नहीं ले पा रहे हैं, वे इस शिविर का लाभ उठाकर रोग की रोकथाम के लिए आवश्यक परामर्श ले सकते हैं। शिविर में कमांडेंट द्वारा कोराना से रोग निवारण एवं बचाव संबंधी आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक अस्पताल, जम्मू के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार एमडी चिकित्सा अधिकारी, यूसी कैंप के मार्गदर्शन में डॉ. हरबख्श सिंह एमडी मेडिकल ऑफिसर, डॉ. संदीप भगत एमडी मेडिकल ऑफिसर, डॉ. टिटकिशा मेडिकल ऑफिसर और अन्य कर्मचारी सुधीर सिंह, सुपर फार्मासिस्ट, नीलम कुमार योग चिकित्सक, पारुल शर्मा जूनियर फार्मासिस्ट, मसरूर हुसैन यूटी फार्मासिस्ट, सचिन, पंचकर्मा मालिशिया की टीम ने टिप्स दिए। शिविर में बटालियन के दीपक मेहरा, देवेंद्र सिंह, हरजी लाल वैरावा, संजय मोहती, राहुल मालपोत्रा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें