फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण दूर करने में लोगाें की भागीदारी अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। घगवाल के टपियाल पंचायत घर में आईसीडीएस की ओर से पोषण अभियान के तहत होम संवर्धित लौह समृद्ध खाद्य पदार्थ नुस्खा प्रदर्शन सह चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनु बहल ने कहा कि पोषण अभियान लोगों की भागीदारी के साथ कुपोषण का प्रतिकार करने के लिए उपयुक्त मंच है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोषण अभियान का एक पहलू यह है कि पहले 1000 दिन के बच्चों की देखभाल की जाए और इस अवधि की सर्वोत्तम देखभाल सुनिश्चित की जाएगी कि बच्चे हमारी भावी विरासत को स्वस्थ बनाएंगे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिंपी, विकास ने कुपोषण के लिए बच्चों की निगरानी की और उन्हें बचपन से संबंधित बीमारियों की भी जांच की। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों सहित 100 लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान 3 एसएएम बच्चों, 1 एमएएम, 3 एनीमिक और 3 किशोर लड़कियों की पहचान की गई। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी घगवाल और आईडीएस परियोजना पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें