प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करते सीएमओ डाक्टर जेपी सिंह ब बीएमओ बिश्नाह डाक्टर राके?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में डेढ़ साल से बंद पड़े प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को खोल दिया गया है। इसके खुलने से लगभग 150 गांवों के लोगों को सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
बिश्नाह उपजिला में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से यह दवाइयां सस्ते दामों पर मिलती थीं, लेकिन इसके खुलने के कुछ माह बाद ही इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद लोग बाजार में महंगी दवाइयां खरीदने को मजबूर थे, और बेबस भी थे। क्योंकि जो दवाई यहां सौ रुपये की मिलती थी, वह बाहर से खरीदने पर 400 रुपये में मिल रही थी। ऐसे में लोगों ने कई बार प्रशासन से मांग की कि इस जन औषधि केंद्र को खोला जाए। सोमवार को सीएमओ डॉक्टर जेपी सिंह व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राकेश मंगोत्रा ने बंद पढ़े जन औषधि केंद्र के नए संचालक मनोहर लाल मोटन को साथ लेकर इसका उद्घाटन किया और इसे जनता के लिए खोल दिया गया।
इस औषधि केंद्र के खुलने से लोगों ने खुशी का इजहार किया है। सोमवार को यह केंद्र खुल गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। सीएमओ ने कहा कि जब से जन औषधि केंद्र बंद था उसी दिन से इसको खुलवाने के प्रयास किए जा रहे थे। किसी कारण यह नहीं खुल पाया था। अब इसको हमने खोल दिया है। अब ग्रामीणों को हर किसी को सस्ते दामों से दवाइयां दी जाएंगी।
इस मौके पर डॉक्टर राजीव भगत, डॉ. विजय कुमार, सुरजीत कुमार सोनू सहित कई लोग मौजूद थे।