फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा साहिब क्षेत्र में मेडिसिटी केंन्द्र वनाए जाने का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। क्षेत्र में मेडिसिटी केंद्र बनाए जाने पर कई सामाजिक संगठनों सहित अन्य ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। जम्मू-कश्मीर पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि आरएस पुरा में रात के समय किसी के बीमार होने पर जम्मू जाना पड़ता है। मीरां साहिब क्षेत्र में मेडिसिटी केंद्र होने पर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों सहित लगभग तीन सौ गांव के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरएस पुरा में उपजिला अस्पताल है। आज भी वहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के साथ लोगों को अधिक रोजगार के साधन मिलेंगे। रूप लाल बरनाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मेडिसिटी केंद्र स्थापित करने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही। मरालिया पंचायत की सरपंच अंजूरानी का कहना है कि सरकार की ओर से प्राइमरी सेंटर खोले गए हैं, लेकिन रात के समय लोगों को सुविधा नहीं मिल पाती, जिसके चलते लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मेडिसिटी केंद्र स्थापित करने पर गैर सरकारी संस्थान खुलने पर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें