फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा बल ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। बीएसएफ की 36वीं वाहिनी की तरफ से पंचायत सुचेतगढ़ के गांव कोरोटना खुर्द में मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में सीमावर्ती गांव के करीब पांच सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। लोगों को चिकित्सकों ने बताया कि वे स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन वाहिनी के टूआईसी मोहिंद्र सिंह ने किया। उनके साथ अन्य अधिकारी, सरपंच, पंच व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. प्रियंका भारती, डॉ. अशोक कुमार अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टूआईसी ने कहा कि समय-समय पर सीमावर्ती गांव से सटे लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं की जांच को प्राथमिकता एवं चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचने के लिए दूरी, मास्क के इस्तेमाल आदि का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें