फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
कस्वे के मुख्या वजार में पसरा हुआ सन्नाटा - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा ढाबे, रेहड़ी सहित रेस्टोरेंट बंद किए जाने पर बाजारों में सन्नाट छा गया है। दूसरी तरफ कई लोगों की रोजी-रोटी का साधन नहीं रहने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं होने पर दिन भर दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बाजार में ढाबा चला रहे चमन लाल ने कहा कि अब कर्फ्यू जैसे हालत बन गए हैं। सरकारी कार्यालयों में भी पहले जैसी भीड़ नहीं होने पर लोग अपना बचाव कर घरों में रहना बेेहतर समझ रहे हैं। लोग तभी घरों से निकल रहे हैं अगर कोई जरूरी कार्य हो। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं और कोरोना वायरस से बचने के लिए बचाव करें। दुकानदारों को चाहिए कि वह मास्क व सेनिटाइजर आदि की तय की कीमत ही लें। अगर कोई दुकानदार अधिक कीमत लगा रहे हैं तो शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।
-------
40 रुपये किलो बिक रहा चिकन, प्रशासन ने बंद कराई दुकान
आरएस पुरा। बाजार में दो दिन से 40 रुपये किलो चिकन बेचने पर प्रशासन ने दुकानों को बंद कराया। मुर्गे की दुकान चला रहे रमेश लाल ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते एक हफ्ते से काफी कम कीमत पर मुर्गा बेचना पड़ रहा है। पहले ढाबे सहित अन्य रेहड़िया, फड़िया बंद करने पर इसकी मांग कम हो गई, इसके चलते कम कीमत पर मुर्गा बेचना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

-----
कई स्थानों पर फॉगिंग की गई
आरएस पुरा। म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से कई स्थानों पर फॉगिंग कराई गई। बस स्टैंड, महात्मा गांधी पार्क, अस्पताल के पास सहित बाजार में अभियान चलाया गया। चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहा कि कोरोना के चलते लोगों में भय बना होने पर फॉगिंग कराई गई है ताकि ऐसे स्थानों पर सेनिटाइज किया जा सके जहां इसकी अधिक जरूरत है। इसी प्रकार कस्बे के अन्य वार्डों में फॉगिंग कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें