फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने पौनी बाजार में लोगों को बांटे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसी सदस्य रीता शर्मा ने शुक्रवार को मुख्य बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मास्क दिए। साथ ही बिना मास्क के बाजार में नहीं आने को कहा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरी काम के लिए ही बाजार में आएं।
विज्ञापन

जिन दुकानदारों ने मास्क नहीं डाले थे, उनको भी मास्क दिए। कहा कि मास्क के बिना दुकान पर बैठना उनके लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि दुकान पर कई ग्राहक आते जाते रहते हैं, जिनसे संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।
डीडीसी सदस्य ने दौरे के दौरान लोगों से अपील की कि वह कोविड संक्रमण को हल्के में नहीं लें। साथ ही अफवाहों की तरफ ध्यान नहीं दें। उनके साथ मौके पर जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उधर, सबरंग कला संगम के कलाकारों ने नाटक के जरिये लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मास्क पहनने के साथ ही समय-समय पर हाथ धोने की सलाह दी गई। नाटक में राजेश अजनबी, मीनू शर्मा व अन्य कलाकारों ने अभिनय किया। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें