आरएस पुरा। जम्मू जिला पुलिस के सहयोग से दिवा इंटरनेशनल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांव सई में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया। इसमें करीब 300 लोगों ने जांच करवाई।
इसका उद्घाटन एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने दिवा इंटरनेशनल फाउंडेशन के सीईओ अमरदीप सिंह ने किया। कैंप में 300 से अधिक लोगों का चेकअप कर दवा वितरण किया गया। एसएसपी ने कहा कि इस प्रकार के कैंप का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। जम्मू कश्मीर पुलिस दृढ़ता के साथ नशाखोरी को खत्म करने और इसके चंगुल में फंस चुके युवाओं को मुख्य धारा में वापस लाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर, एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह, इंसपेक्टर दिलावर कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।