फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू से बचाव का अभियान, बुखार-खांसी के मरीजों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिछले साल जिले में मिले थे चार से ज्यादा डेंगू के केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पिछले साल जिले में चार से ज्यादा डेंगू केस आने के चलते इस बार जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। डेंगू से बचाव के लिए अभी से लोगों को जागरूक करने में स्वास्थ्य कर्मी जुट गए हैं। वीरवार को कस्बे के वार्ड 11 में जागरूकता अभियान चला गया। खांसी और बुखार के मरीजों के रक्त के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को मलेरिया व डेंगू के बचाव की जानकारी दी। घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी। बताया गया कि तेज बुखार-खांसी की शिकायत हो तो तुरंत रक्त जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह लें। स्थानीय लोगों को जागरूकता पोस्टर भी बांटे गए। इनमें मलेरिया व डेंगू के बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई है। बीएमओ डॉ. ऋचा अरोड़ा ने कहा कि पिछले साल हॉट स्पॉट रहे इलाकों में अभी से टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं। खांसी और बुखार के मरीजों के रक्त के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी जिले में डेंगू का कोई मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें