फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजस्व विभाग सरकारी जमीन कब्जाने वाले 15 लोगों को जारी करेगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-खौड़ कैंप में सरकारी जमीन बेचने का मामला, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ कैंप में सरकारी जमीन को प्लाट काटकर बेचने के मामले की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को खौड़ के एसडीएम सतीश कुमार शर्मा और तहसीलदार रंजीत सिंह ने इलाके का दौरा कर जायजा लिया। जांच के लिए गठित कमेटी से जानकारी भी हासिल की। एसडीएम ने बताया कि राजस्व विभाग ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले 15 लोगों को चिह्नित कर लिया है। जल्द राजस्व विभाग लिस्ट जारी कर इनको नोटिस जारी करेगा। कब्जाई गई सरकारी भूमि पर गत सोमवार को राजस्व विभाग ने स्टेट लैंड का बोर्ड लगा दिया है। यह भूमि खसरा नंबर 1575 और 1576 के बीच है। यहां अब जलशक्ति विभाग ट्यूबवेल लगा रहा है।
विज्ञापन

मिलीभगत कर बेच दी थी सरकारी जमीन
बताया जा रहा है कि सरकारी भूमि को राजस्व विभाग की मिलीभगत से ही बेच दिया गया था। इसकी खरीद फरोख्त 2020 में हुई थी। इस जमीन की कीमत 25 लाख रुपये प्रति कनाल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें