-चिशोती आपदा के दौरान 75 घायलों का उपचार सिर्फ जम्मू में हुआ, 22 की सर्जरी भी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य ढांचे की हकीकत चिशोती गांव की आपदा ने उजागर की है। दूरदराज जिलों में अस्पताल और जीएमसी में डॉक्टरों की कमी और अधूरी सुविधाएं के कारण बड़ी आपदाओं के समय घायलों की जिंदगी बचाने के लिए जीएमसी जम्मू की सहारा है।
चिशोती में बादल फटने के बाद जीएमसी जम्मू में 75 मरीजों को उपचार के लिए लाया गया था। इनमें से 24 मरीजों की सर्जरी करनी पड़ी थी जबकि डोडा में जीएमसी है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक मशीनें न होने से गंभीर मरीजों इलाज नहीं मिल पाता है। ऐसे समय में मरीजों को मजबूर जीएमसी जम्मू रेफर करना पड़ता है। रेफर ट्रांसपोर्ट के दौरान कई बार घायलों की मौत तक हो जाती है। बीते छह सालों में जम्मू-कश्मीर में रेफर ट्रांसपोर्ट पर ही 157 करोड़ रुपये का खर्च किया है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी बड़ी आपदा या हादसे में गंभीर मरीजों का अंतिम ठिकाना जीएमसी जम्मू ही बनता है। जिला अस्पताल किश्तवाड़, सब डिवीजन अस्पताल पाडर या तक ही जीएमसी डोडा विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। 2019 में जीएमसी शुरू हुआ था। एमबीबीएस का पहला बैच 2020 में शुरू हुआ। 300 बेड की क्षमता वाला जीएमसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद की सृजित नहीं हैं। यहां कुल 104 स्वीकृत पद में 58 खाली हैं जबकि इस जीएमसी पर डोडा जिला, किश्तवाड़ और रामबन जिले की निर्भरता है। इन जिलों में सबसे ज्यादा हादसे होते हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से घायलों को जीएमसी जम्मू के लिए रेफर करना पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सरकार वास्तव में जिला व नए मेडिकल कॉलेजाें को मजबूत बनाना चाहती है तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, अत्याधुनिक मेडिकल ढांचा का विस्तार जरूरी है।
-
सात जीएमसी सिर्फ 150 पद सृजित
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग जीएमसी में डॉक्टरों की कमी पूरी करने को लेकर गंभीर नहीं है। जीएमसी अनंतनाग गें 91 राजपत्रित और 238 अराजपत्रित पद खाली हैं। बारामुला में 232 राजपत्रित और 357 अराजपत्रित खाली हैं। डोडा में 254 राजपत्रित और 225 अराजपत्रित पद खाली है। कठुआ में 212 राजपत्रित और 188 अराजपत्रित पद खाली हैं। राजोरी में 173 राजपत्रित और 232 अराजपत्रित पदक खाली है। जीएमसी उधमपुर में 210 राजपत्रित और 545 अराजपत्रित पद खाली हैं। विभाग ने सात जीएमसी के लिए 150 पदक स्वीकृत किए हैं। इसमें हर जीएमसी को 15 पद होंगे जो ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है।