एडीसी ने रात को किया औचक निरीक्षण, डॉक्टर व स्टाफ को लगाई फटकार
- सोपोर अस्पताल में काउंटर पर नहीं था स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोपोर। एडीसी सोपोर एसए रैना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तारजू का वीरवार रात को औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित पाए गए। एक नर्स अर्दली देरी से पहुंची। एडीसी ने रोस्टर चार्ट देखा तो रात 11:00 बजे तक चार मरीज आए थे। पता चला कि एक जेनरेटर चोरी हो गया है, लेकिन पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
इस लापरवाही पर एडीसी ने डॉक्टर व स्टाफ को फटकार लगाते हुए मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही एसएचओ तारजू को भी जांच के लिए कहा। इसके बाद एडीसी ने जिला अस्पताल सोपोर का दौरा किया और ओपीडी, वार्ड, डिस्पेंसरी गायनी व टिकट काउंटर सहित सभी प्रमुख अनुभागों का निरीक्षण किया। काउंटर पर जिस व्यक्ति को होना चाहिए था, वह वहां मौजूद नहीं था, जिसके लिए बीएमओ सोपोर को स्पष्टीकरण मांगने और दो दिनों के भीतर रिपोर्ट साैंपने के लिए कहा कहा गया। संवाद