फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसएमजीएस अस्पताल में 8.30 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 160-स्लाइस सीटी से होगी जांच, निजी अस्पताल की महंगी जांच से बचेंगे मरीज
विज्ञापन

- मंत्री सकीना इत्तू ने कहा - एमआरआई मशीन भी जल्द मिलेगी






अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। एसएमजीएस अस्पताल से अब मरीजों को सीटी स्कैन के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने बुधवार को 8.30 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई 160-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। खासकर उन मरीजों को इसका फायदा मिलेगा जो निजी अस्पतालों में महंगी जांच का खर्च नहीं उठा सकते।

जम्मू और आसपास के लोगों की एसएमजीएस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने की लंबे समय से मांग थी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के निर्देश के बाद यह मांग पूरी हुई है। साथ ही अस्पताल के लिए एमआरआई मशीन भी मंजूर हो चुकी है और अगले दो-तीन महीने में इसे लगाने का लक्ष्य है। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। मंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों व उनके साथ आने वालों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से मरीजों की देखभाल में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सीडी अस्पताल में 8.93 करोड़ से
नया अकादमिक परिसर भी लोकार्पित

स्वास्थ्य मंत्री ने चेस्ट डिजीज अस्पताल बख्शी नगर में 8.93 करोड़ रुपये की लागत से बने नए अकादमिक परिसर का भी उद्घाटन किया। इससे मेडिकल छात्रों को पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए बेहतर जगह मिलेगी। इस दौरान जम्मू पश्चिम के विधायक अरविंद गुप्ता और जम्मू पूर्व के विधायक युद्धवीर सेठी मौजूद रहे। दोनों ने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी लंबित मांगों पर आगे भी काम होने की उम्मीद जताई। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने मंत्री को जीएमसी और इससे जुड़े अस्पतालों में चल रहे विकास कार्यों और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। मंत्री ने जीएमसी जम्मू के देशभर में 105वें स्थान पर आने पर डॉक्टरों और कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें