फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धार साकरी में दो बच्चों समेत तीन और बीमार, जीएमसी राजोरी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस्ट्रोएंटेराइटिस का मामला : स्वास्थ्य निदेशक ने गांव का दाैरा कर स्थिति का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के धार साकरी गांव में गैस्ट्रोएंटेराइटिस बीमारी से पीड़ित दो बच्चों समेत तीन और मरीज सामने आए हैं। तीनों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, उल्टी, दस्त से पीड़ित एलीजा काैसर (7), जरना बेगम (11) और जैनम काैसर (30) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कंडी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जीएमसी रेफर कर दिया गया। डाॅक्टरों ने बताया कि तीनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. अब्दुल हामिद जरगर ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने धार साकरी क्षेत्र में जल जनित रोग के प्रकोप के मद्देनजर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। निदेशक ने पीड़ित परिवारों के सदस्यों के साथ बातचीत की। उनके साथ सीएमओ राजोरी डॉ. एमएल राणा और बीएमओ भी थे। निदेशक ने स्वास्थ्य टीम को स्थिति की प्रभावी निगरानी रखने और बीमारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी कंडी का भी दौरा कर अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की। आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग जनता की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक धार साकरी में 52
बीमार, तीन की हो चुकी माैत
जीएमसी राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि अब तक धार साकरी से 52 मरीजों को जीएमसी लाया गया है। इनमें 31 के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी है। छह बिना डिस्चार्ज स्लिप लिए घर चले गए। पांच मरीजों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। एक महिला ने घर पर ही दम तोड़ दिया था। अन्य 10 मरीज जीएमसी राजोरी में उपचाराधीन हैं, जिनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें