फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उद्घाटन के लिए तैयार 243 बेड का लेबर रूम व मेटरनिटी ब्लाॅक

विज्ञापन
एसएमजीएस अस्पताल के पीछे अपग्रेटेड लेबर रूम व मेटरटटी ब्लाक अस्पताल में तैयार बेड। अमर उजाला
विज्ञापन
-महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल में नए ब्लाॅक का निर्माण पूरा
विज्ञापन

-क्रिटिकल केयर में रखे जा सकेंगे नवजात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल जम्मू में महिलाओं के लिए 243 बेड का अपग्रेटेड लेबर रूम के साथ ही मेटरनिटी ब्लाॅक जल्द शुरू हो जाएगा। यह पूरी तरह बनकर तैयार है। बेड व अन्य उपकरण लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। अस्पताल में चार अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, दो डिलीवरी शूट्स जिनमें आठ बेड का वार्ड है। साथ ही माइनर ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है। 160 बेड के दो अतिरिक्त वार्ड भी बनाए गए हैं। 25 रिकवरी बेड व एक बच्चा वार्ड पांच बेड का बनाया गया है। अस्पताल के निर्माण के बाद वार्डों में बेड डाले जा चुके हैं, फिनिशिंग व कुछ बिजली फिटिंग का काम बचा है जिसे इसी सप्ताह पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। यहां पर जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिल जाने के बाद प्रसूता महिलाओं व बच्चों के इलाज में सुविधा मिलेगी। इसकी आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉॅ. दारा सिंह ने बताया कि अस्पताल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अस्पताल के बनने से महिलाओं को राहत मिलेगी। करीब एक हफ्ते में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी और इसके बाद अस्पताल का उद्घाटन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें