फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब रात में भी 104 पर मिलेगी डॉक्टर की सलाह, 24 घंटे चलेगी हेल्पलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव रावत
विज्ञापन

जम्मू। रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए अब सुबह का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग 104 हेल्पलाइन को अब चौबीस घंटे चलाने की तैयारी कर रहा है। रात में भी डॉक्टर और सलाहकार फोन कॉल संभालेंगे।
फोन पर हिंदी, अंग्रेजी के साथ डोगरी, गोजरी, कश्मीरी और उर्दू में बात करने की सुविधा रहेगी। फोन कॉल की रिकॉर्डिंग और शिकायतों की निगरानी की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 104 हेल्पलाइन सेवा वर्ष 2021-22 में शुरू हुई थी। मौजूदा सेवा प्रदाता का ठेका 30 जून को पूरा हो चुका है। अब नए सेवा प्रदाता के माध्यम से हेल्पलाइन चलाने की तैयारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है।
सब कुछ सामान्य रहा तो दो महीने के भीतर हेल्पलाइन फिर से शुरू हो जाएगी। यह नगरोटा स्थित केंद्र से ही संचालित होगी। अब तह हेल्पलाइन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही काम करती है। नई व्यवस्था में रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक छह कर्मचारी, दो सलाहकार और दो डॉक्टर फोन कॉल संभालेंगे। दिन में 20 कर्मचारी, छह सलाहकार और चार डॉक्टर रहेंगे। जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायत 104 पर दर्ज कराने के बाद संबंधित अधिकारी तक पहुंचाई जाएगी। शिकायत करने वाले को उस पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें