फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कैंसर के चेतावनी संकेतों को पहचानने पर जोर, विशेषज्ञों ने बचाव पर किया जागरूक

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय दोमाना में हुए कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में शामिल डा. संजीव के डिगरा व अन्य। 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। आईएससीएएलएल प्रोजेक्ट के तहत बाल रोग विभाग, एसएमजीएस अस्पताल, जीएमसी जम्मू और कैनकिड्स संस्था के सहयोग से एसडीएच मढ़ और केंद्रीय विद्यालय दोमाना में बाल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने जोर दिया कि समुदाय और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर के चेतावनी के संकेतों को पहचानने और समय पर रेफरल की सुविधा प्रदान करने के लिए संवेदनशील बनाना चाहिए जिससे कैंसर से प्रभावित बच्चों के परिणामों में सुधार हो सके।
विज्ञापन


शुक्रवार को केवि दोमाना में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुमार कृष्ण डी के मार्गदर्शन में 10वीं और 12वीं कक्षा के 60 छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। एसडीएच मढ़ में कार्यक्रम में 90 आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य सेवा पेशेवर शामिल हुए। डॉ. ज्योति भाऊ, बीएमओ एसडीएच मढ़ और डॉ. सुषमा मट्टू कैंसर जागरूकता के लिए संभागीय नोडल अधिकारी की उपस्थिति रहे। बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. संजीव के. डिगरा ने बाल कैंसर के शुरुआती संकेतों और लक्षणों पर एक सत्र दिया। उन्होंने एसएमजीएस अस्पताल, जम्मू में कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए उपलब्ध विशिष्ट सेवाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने छात्रों, शिक्षकों, स्वास्थ्य पेशेवरों और आशा कार्यकर्ताओं के बीच बाल कैंसर के संकेतों बारे में जागरूकता पैदा की। इस मौके पर कैनकिड्स के राज्य समन्वयक मुशफ जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें