फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ताइक्वांडो में उधमपुर और डोडा की खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।विभाग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जिला स्तरीय अंतर-संभाग लड़कियों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के मुकाबले शुक्रवार को भगवती नगर इनडोर हॉल में खेले गए। इसमें विभिन्न जिलों की 150 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू ने किया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में उधमपुर की लड़कियां सबसे आगे रहीं। आरती देवी (22 किलोग्राम भार वर्ग), बबली देवी (24 किग्रा), अंजई देवी (26 किग्रा) और नाजिया (29 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डोडा की खिलाड़ी भी चमकीं। मुबीना बानो (26 किग्रा, रजत) और सलीमा बानो (29 किग्रा, कांस्य) विजेता रहीं। पुंछ की सना चौहान (32 किग्रा) और डोडा की भूमिका ठाकुर (35 किग्रा, ग्रुप-1) ने भी स्वर्ण जीता। अंडर-17 वर्ग में पुंछ की अमीना कौसर (32 किग्रा) और डोडा की आइरा फातिमा (49 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। 55 किलोग्राम भार वर्ग में डोडा की मोइअज बतूल और 63 किग्रा (ग्रुप-1) में जम्मू की सोहा साहेर ताक स्वर्ण पदक विजेता बनीं। पुंछ की एकता कपूर ने 63 किग्रा (ग्रुप-2) वर्ग में स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें