फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स विजयपुर में संकाय सदस्यों की कमी, 71 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं खाली, पढ़ाई और उपचार पर असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एम्स विजयपुर में संकाय सदस्यों की कमी है। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के स्वीकृत 157 पद में से अब तक 86 पर भर्ती हुई है। 71 पद खाली हैं। इसका असर एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई और मरीजों पर पड़ रहा है।
एम्स विजयपुर की आधारशिला तीन फरवरी, 2019 को औपचारिक रूप से रखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 फरवरी, 2024 को उद्घाटन किया। एम्स में चिकित्सा शिक्षा, नवाचार को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पड़ोसी राज्यों में स्वास्थ्य सेवा में बदलाव लाने की उम्मीद जगी थी। 193 आईसीयू सहित 750 बिस्तरों वाले एम्स में 18 सुपर स्पेशियलिटी वाले 50 विभाग हैं। यहां 2020-21 सत्र के लिए 50 एमबीबीएस छात्रों के पहले बैच का नामांकन हुआ था। पहले ये छात्र मेंटर संस्थान एम्स ऋषिकेश में पढ़ते थे। इसके बाद 125 एमबीबीएस छात्रों के अगले बैच 2021 में शामिल हुआ था। लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रश्न में जवाब में देश में 2014 के स्थापित एम्स में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हुई नियुक्तियों का विवरण दिया है, जो बताता है जम्मू एम्स विजयपुर जम्मू में संकाय सदस्यों की बड़ी कमी है। संकाय की कमी का असर न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा बल्कि चिकित्सा सुविधा पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
यह है स्थिति
एम्स विजयपुर जम्मू में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के 69 अनारक्षित पद में 50 पर भर्ती हुई है। इसी तरह ओबीसी वर्ग में 39 में 18 पद, एससी 25 में सिर्फ छह पद पर भर्ती हुई। ईडब्ल्यूएस में 14 में सात पद जबकि एसटी 10 में पांच पद पर ही भर्ती हो पाई है। यह आंकड़े दर्शाता है कि एम्स में चिकित्सा शिक्षा की स्थिति अभी कितनी खराब है। प्रबंधन ने छह सेवानिवृत्त परामर्शदाता सह चिकित्सा सदस्यों को नियुक्ति किया है।
विज्ञापन

हमारे पास 2000 के करीब स्टाफ है। इसमें डॉक्टर, रेजीडेंट डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व एमबीबीएस स्टाफ है। हर विभाग में अलग-अलग पद होते हैं। मंत्रालय ने जिस प्रश्न का उत्तर दिया है, उसमें देश भर की तुलना के आधार पर बताया है।
- डॉ. शक्ति गुप्ता, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम्स विजयपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें