फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बरसात के साथ पेट संबंधी समस्याएं बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पतालों में डायरिया व अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले पहुंच रहे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बरसात के साथ पेट संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीण और शहरी इलाकों में कई स्थानों पर दूषित पानी के कारण लोग डायरिया, टायफायड आदि से पीड़ित हो रहे हैं। शहर के अस्पतालों में रोजाना ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। खासतौर पर बाल रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

इन दिनों बारिश के कारण ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकांश प्राकृतिक जलस्रोतों पर पानी दूषित हो रहा है। इस पानी का सेवन करने से लोग डायरिया, टाइफाइड आदि से बीमार हो रहे हैं। इसी तरह शहरी इलाकों में नलकों से दूषित पानी की सप्लाई लोगों के घरों तक पहुंच रही है। शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा एसएमजीएस अस्पताल के बाल रोग विभाग के एचओडी डा. संजीव डिंगरा ने बताया कि अस्पताल में 300-400 की ओपीडी में 40 प्रतिशत तक बच्चे पेट संबंधी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। बरसात के दौरान पेट संबंधी शिकायतें बढ़ जाती हैं, जिसका मुख्य कारण खराब खाद्य पदार्थों और दूषित पानी का सेवन रहता है। जो लोग बाहर से खुले में खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं उन्हें भी पेट संबंधी इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

ये लक्षण दिखे हो जाएं सतर्क
कोई चीज खाने पर पेट में दर्द की शिकायत होना
उल्टी या दस्त का अचानक एक साथ लगना
हल्का या तेज बुखार होना, सिरदर्द की शिकायत
पानी की कमी से मुंह का सूखना
-
ये तरीके अपनाएं
पानी को उबाल कर पीएं या उसे फिल्टर कर लें
खाना बनाने के बाद ज्यादा देर तक उसे खुले में न रखें, वर्तमान में भारी उमस है
अधिक उल्टी या दस्त होने पर तुरंत डाक्टरी सलाह लें
दूध से बने पदार्थ सही तापमान में रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें