फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर फेंकी दवाइयां देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री

Fri, 03 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने शुक्रवार को नगरी उपजिला अस्पताल सहित सब सेंटर बडाला का औचक दौरा किया। मंत्री के दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान जखवड़ सब सेंटर में वितरण के लिए आई दवाओं को छत पर फेंके जाने पर मंत्री ने स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने फौरी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को पंद्रह हजार जुर्माना ठोकने के साथ ही जांच के आदेश जारी किए। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याएं भी सुनी। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री ने महकमे के कर्मचारियों की लापरवाही को आड़े हाथों लेते हुए कड़ी फटकार लगाई।

जखवड़ सब सेंटर में निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि मरीजों के लिए भेजी गई दवाओं को एक्सपायरी से पूर्व ही छत पर बोरी में डाल कर फेंक दिया गया था। अस्पताल कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के लिए सजा के तौर पर संबंधित दोनों कर्मचारियों को पंद्रह हजार जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल स्टाफ को बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इससे पूर्व नगरी उपजिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची मंत्री ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी देखकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को ड्यूटी रोस्टर बनाने और डाक्टरों की चौबीस घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि अस्पताल की इमारत के निर्माण कार्य के लिए हाल ही में 85 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्टाफ की कमी को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें