अरनिया। क्षेत्र की एक नामी कंपनी में काम करने वाले दो अलग-अलग गांवों के दो युवक पॉजिटिव आने से पूरे क्षेत्र में दहशत हो गई है। पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों गांवों में पहुंच कर तार लगाकर सील करके पुलिस का पहरा बिठा दिया है।
पहले मामले में न्यू प्लाट सलेहड एक 37 साल के एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। दूसरे मामले में करेयाल कलौनी (अला) का एक 30 साल के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। दोनों को विजयपुर क्वारंटीन केंद्र में रखा हुआ था। अला में संपर्क में आने वालों की संदिग्धों में से फिलहाल एक पुलिस कर्मी सहित पांच की सूची तैयार की गई, जबकि न्यू प्लाट सलेहड की सूची अभी तक स्पष्ट नही हो पाई। संवाद