बिश्नाह में बिजली विभाग के कार्यालय में भाजपा के नेता लो वोल्टेज और भारी कटौती के चलते अधिकारियो?
बिश्नाह। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा ने सोमवार को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इन समस्याओं को दूर करेंगे। बिजली विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार, किसान मोर्चा के विशन चौधरी, क्षेत्र के गांव मझुआ चुवीया और कस्बे के वार्ड नंबर-8 के लोग मौजूद रहे। संवाद