फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को एनसीडी स्क्रीनिंग में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर को देश में गैर संचारी रोगों (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) की जांच में दूसरे सर्वश्रेष्ठ के लिए चुना गया है। इसके साथ उप केंद्र स्वास्थ्य व वेलनेस केंद्र शेखपोरा, ब्लॉक शंगुस अनंतनाग को सर्वश्रेष्ठ हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र के रूप में पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) दिवस कार्यक्त्रस्म में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने एनएचएम निदेशक जम्मू-कश्मीर यासीम एम चौधरी और उनकी टीम को सम्मानित किया। निदेशक ने बताया कि व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के तहत हर नागरिक के दरवाजे पर सस्ती, स्वीकार्य और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
गैर संचारी रोग 30 वर्ष से अधिक जनसंख्या में मृत्यु का सामान्य कारण है। लेकिन इसका शीघ्र पता लगाना और समय पर उपचार आयुष्मान भारत व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के तहत प्रमुख फोकस है। इस संबंध में इसी साल 16 नवंबर से 11 दिसंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एनसीडी स्क्त्रस्ीनिंग और वेलनेस गतिविधियों के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसमें आयुष्मान भारत स्वास्थ्य व कल्याण केंद्रों ने सक्त्रिस्य रूप से उच्च रक्तचाप, मधुमेह के लिए 30 प्लस जनसंख्या, कैंसर (मौखिक, स्तन और सरवाइकिल) की जांच की। अभियान में 309541 लोगों मे उच्च रक्तचाप, 294592 मधुमेह, 251758 मौखिक कैंसर, 126564 स्तन कैंसर और 42866 सरवाइकिल कैंसर के लिए जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें