फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मरीजों को राहत देते हुए सरकारी राजीव गांधी अस्पताल व एलआरपीयू गंग्याल जम्मू में सुपर/सब स्पेशियलिटी ओपीडी को शुरू किया गया है। अस्पताल में पहली बार शुरू की गई इस स्पेशियलिटी ओपीडी से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इसमें आरथो-स्पाइन (हड्डी), न्यूरो फिजिशियन (दिमाग), गेस्ट्रोनइंटरोलाजिस्ट (पेट अंतड़ियों) और डर्ममाटोलाजी (त्वचा) की ओपीडी शुरू की गई है। इससे पहले इस ओपीडी के लिए मरीजों को एसोसिएटेड अस्पतालों जीएमसी जम्मू, सुपर स्पेशियलिटी और एसएमजीएस अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें समय की बर्बादी के साथ आर्थिक बोझ बढ़ता था। अस्पताल में सामान्य ओपीडी सेवाएं भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन

राजीव गांधी अस्पताल को गांधीनगर अस्पताल के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इससे कई ब्लाकों के हजारों लोगों को इसी अस्पताल में स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इसमें सुपर स्पेशियलिटी डाक्टरों को फिलहाल वैकल्पिक दिनों में तैनात किया जाएगा। इन डाक्टरों को अन्य अस्पतालों से यहां लाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
यह रहेगा डॉक्टरों का शेड्यूल
सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शेड्यूल के मुताबिक आरथो स्पाइन में डॉ. नवदीप सिंह (स्पाइन सर्जरी) की सोमवार और वीरवार को स्पेशलिटी ओपीडी रहेगी। इसी तरह न्यूरो फिजिशियन में डॉ. सुरेंद्र शर्मा (डीएनबी न्यूरोलाजी) की मंगलवार और शुक्रवार, गेस्ट्रोइंटरोलाजिस्ट में डॉ. शशांक शर्मा (डीएनबी गेस्ट्रोइंटरोलाजी) की बुधवार और शनिवार और डर्ममाटोलाजी में डॉ. सनिया अख्तर (एमडी डर्ममाटोलाजी) की सभी सप्ताह दिवस में ओपीडी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

राजीव गांधीनगर अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू होने से गांधीनगर अस्पताल और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों पर मरीजों का लोड कम होगा। इससे सभी जगहों पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। राजीव गांधी अस्पताल में आगामी दिनों में अन्य चिकित्सा सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. सलीम उर रहमान, डीजी एवं स्वास्थ्य निदेशक जम्मू (अतिरिक्त कार्यभार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें