फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी, एड्स से बचने के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें एचआईवी और एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, गतिविधियां बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से कला केंद्र जम्मू में करवाए गए कार्यक्रम में प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. समीर मट्टू ने कहा कि सोसायटी की ओर से एचआईवी और एड्स की रोकथाम के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान एक्रेलिक के साथ करवाई गई वाटर कलर पेंटिंग प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट आफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स जम्मू के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा रंगोली में नर्सिंग और पैरा मेडिकल संस्थानों के रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में विभिन्न संस्थानों के छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर प्रदर्शित किए गए। जेकेएसीएस के समग्र कामकाज पर एक लघु वृतचित्र प्रस्तुत किया गया। जेकेएसीएस के अधिकारी न्यू इंडिया के तीसरे चरण के शुभारंभ में जम्मू कार्यालय से वर्चुअल मोड से शामिल हुए। प्रदेश में एचआईवी के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हितधारकों को सम्मानित किया गया। ओएसटी केंद्र, साइकाइटरी अस्पताल जम्मू में जेकेएसपीवाईएम की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में संकाय सदस्यों ने आईडीयू वर्ग के सदस्यों के अलावा नर्सिंग छात्राओं से संवाद किया। वक्ताओं में एचओडी डॉ. मनु अरोड़ा, डॉ. अभिषेक चौहान, डॉ. राकेश बनाल, डॉ. चारू बाली शामिल रहे।
राजीव गांधी कालेज आफ नर्सिंग की ओर से विश्व एड्स दिवस पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेस सियोड़ा में एचआईवी और एड्स से बचाव पर कई जागरूकता गतिविधियां की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें