फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में कल से 100 फीसदी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में सोमवार चार जनवरी से 100 फीसदी ओपीडी बहाल हो जाएगी। कोरोना महामारी के कारण 10 माह बाद सुविधा मिलने जा रही है। इससे पहले फोन अप्वाइंटमेंट पर 40 फीसदी मरीज ही ओपीडी में देखे जा रहे थे। अब सभी यूनिटों में पूरे कार्य समय में सैकड़ों मरीजों का चेकअप किया जाएगा। ओपीडी पूरी तरह से बहाल होने पर दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे आईपीडी (इंडोर पेशेंट डोर) और सामान्य सर्जरी का भी विस्तार होगा।
विज्ञापन

मौजूदा आईपीडी में उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जा रहा था, जो गंभीर थे। ओपीडी के पूरी तरह से बहाल होने पर एसोसिएटेड अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीज अब सीधी पर्ची बनाकर डॉक्टरों से चिकित्सा सलाह ले सकेंगे। एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी, एसएमजीएस, सुपर स्पेशियलिटी और साइकाइटरी अस्पताल में हजारों मरीजों को ओपीडी में डॉक्टरी सलाह मिलेगी। वर्तमान में जीएमसी कोविड और गैर कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है। एसोसिएटेड अस्पतालों में सीडी अस्पताल भी मौजूदा कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है, जिससे इस अस्पताल के मरीजों को जीएमसी की ओपीडी में ही देखा जाएगा। इस अस्पताल के मरीजों को गांधीनगर के नए जच्चा-बच्चा कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 में ओपीडी को बंद किया गया था, जिसके बाद 20 और 40 संख्या से मरीजों को फोन अप्वाइंटमेंट पर देखा गया। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में पहले से ही ओपीडी को बहाल किया गया था, लेकिन एसोसिएटेड अस्पतालों के कोविड अस्पताल के रूप में काम करने से ओपीडी को बंद या सीमित रखा गया था।
----------
इन यूनिटों में बहाल होगी ओपीडी
ओपीडी में सर्जरी, मेडिसिन, आर्थो, साइकाइटरी, गायनी, ईएनटी, त्वचा, कॉर्डियो, न्यूरो, नेफरोलाजी आदि में हजारों मरीज पहुंचते हैं। कोरोना महामारी के कारण इन यूनिटों में वर्तमान में सीमित मरीजों को ही देखा जा रहा था। इनमें कॉर्डियो, त्वचा, ईएनटी, गायनी, मेडिसन, सर्जरी यूनिटों में ओपीडी में हजारों मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

------
गांधीनगर अस्पताल को कोविड
अस्पताल बनाने की तैयारी
गांधीनगर के नए जच्चा-बच्चा अस्पताल को पूरी तरह से कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। निकट भविष्य में जीएमसी के बाद इस अस्पताल को पूरी तरह से कोविड अस्पताल बनाकर सभी अस्पतालों के संक्रमित मरीजों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। इसमें कोरोना संक्रमित मरीजों की सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटर भी तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए थियेटरों का सामान पहुंच रहा है। इसी अस्पताल में कोविड वायरस के नए स्ट्रेन के दो संदिग्ध मरीजों को भी रखा गया है, जिनके सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सभी जरूरी सामग्री जुटाई जा रही है।
---------
ओपीडी के पूरी तरह से बहाल होने पर अधिक संख्या में मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा देखभाल मिल सकेगी। एसोसिएटेड अस्पतालों में सामान्य सर्जरी का भी विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं।
विज्ञापन

- डा. शशि सूदन, प्रिंसिपल जीएमसी, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें