फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं, संक्रमण बढ़ने से कालाबाजारी बढ़ी

Thu, 29 Apr 2021 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सीपीआईएम और सर्व शक्ति सेना जेएंडके यूनिट ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर में सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। कालाबाजारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराती नजर आ रही हैं। लोगों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा। ये आरोप सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता यूसुफ तारीगामी ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेड सुविधा नहीं मिल पा रही। आईसीयू में ऑक्सीजन नहीं है। सरकार को स्थिति को ध्यान में रखकर व्यवस्था करनी चाहिए।

विज्ञापन


सर्व शक्ति सेना जेएंडके यूनिट ने आरोप लगाया कि कोरोना संकमण के लिए की गई व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। प्रदेश में मृत्यु दर बढ़ रही है। सरकार को रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। मौजूदा समय में कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इससे गरीब लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

अध्यक्ष राजन गुप्ता ने कहा कि पहले चरण में कोरोना संक्रमण के दौरान लोग परेशानी झेल रहे हैं, अब फिर से हालात खराब हो गए हैं। खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। दुकानदार भी मनमानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तेज बुखार और ऑक्सीजन स्तर 92 से नीचे है तो ये नंबर डायल करें    
ये भी पढ़ें- सांसों के लिए संघर्ष: श्रीनगर में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग, सिलिंडर के लिए लग रहीं कतारें    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें