लड़ोका तहसील को कर बैठे ज्वाइट एक्शन कमेटी लड़ोका, मोडा कंपला, पुखरणी के सदस्य बुधवार को भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। दूसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे सदस्यों की हालत बिगड़ी। ग्र्रामीणों की एक ही आवाज थी हम अपनी जान दे देगे। मगर लड़का तहसील लेकर रहेगे।
चेयरमैन हक नवाज चौधरी, सरपंच विजय चौधरी लड़ोका ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी का फैसला लड़ोका तहसील मंजूर की गई जिसे हम लेकर रहेगे। एसडीएम दिप्ती उप्पल लड़ोका तहसील के लिए भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंची। ग्रामीणों को समझाया एसडीएम ने भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन आपके साथ है आप की मांग को उच्च स्तर पर सरकार के समक्ष भेजा गया है।
आप भी प्रशासन का सहयोग करे। डाक्टरोें को हिदायते दी भूख हड़ताल पर बैठे हुए ग्रामीणों का समय समय पर स्वास्थ्य जांच कर उपचार करे। उपजिला अस्पताल नौशेरा से डाक्टरों की टीम भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों के पास आई उनका स्वास्थ्य जांचा गया। भूख हड़ताल पर बैठे चेयरमैन एडवोकेट हक नवाज चौधरी, दर्शन लाल की हालत बिगडी डाक्टरों की टीम ने चेकअप कर दोनों को उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां उनकी हालत में सुधार है। इस मौके पर विजय कुमार, गुलाम हुसैन, हाजी नजीर, मोहद्र लाल, सेवा राम, अब्दुल कादिर, हाकम दिन, मोहम्मद बशीर, बिंदु चौधरी सरपंच (चौकी) नजीद हुसैन आदि मौजूद थे।