रेबीज कार्यक्रम की समीक्षा करते स्वास्य विभाग के निदेशक राकेश मगोत्रा: स्रोत विभाग
जम्मू। राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम की शनिवार समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जम्मू के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डाॅ. राकेश मगोत्रा ने की। बैठक में जोर दिया गया कि 2030 तक रैबीज से मरने वालों की संख्या को शून्य पर लाना है।
इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चिकित्सा, पशु चिकित्सा और नगरपालिका क्षेत्रों के बीच अंतर-क्षेत्रीय समन्वय के महत्व पर भी जोर दिया गया। निदेशक ने विश्व रैबीज दिवस 2024 की थीम रैबीज सीमाओं को तोड़ना पर प्रकाश डाला। जिसमें रैबीज की रोकथाम और नियंत्रण में बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्र में रैबीज नियंत्रण में मौजूदा चुनौतियों और अंतरालों के बारे में भी विस्तार से बताया।
सभी हितधारकों से सार्वजनिक जागरूकता पैदा करने, निगरानी में सुधार करने और प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। गांधी नगर सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अब्दुल हामिद जरगर ने जोर देकर स्वास्थ्य कर्मियों को रैबीज को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए नवीनतम दिशा-निर्देशों और विकास के साथ अद्यतन रखने के लिए नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने को कहा। ब्यूरो