जम्मू। जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन की अध्यक्षता में सोमवार को गांधीनगर जच्चा-बच्चा अस्पताल में कामकाज पूरी तरह से बहाल करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। फैसला लिया गया कि गांधीनगर अस्पताल और एसएमजीएस अस्पतालों में ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम को पूरी तरह से बहाल किया जाएगा। एसएमजीएस अस्पताल के पीपीसी क्षेत्र को महिला कोरोना पॉजिटिव मरीजों के प्रबंधन में प्रयोग किया जाएगा। पॉजिटिव नवजात बच्चों को पीडियाट्रिक सर्जरी ओटी में रखा जाएगा।
फैसला लिया गया कि एसएमजीएस अस्पताल को कोविड समर्पित अस्पताल के तौर पर प्रयोग में लाया जाएगा जब तक कि गांधीनगर अस्पताल में कामकाज पूरी तरह से पटरी पर न आ जाए।