फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VVIP के लिए दौड़ेंगी क्रिटिकल केयर एंबुलेंस

Sun, 16 Nov 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट किया गया है। चुनाव प्रचार के लिए वीवीआईपी मूवमेंट ने विभाग की व्यस्तता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


रियासत में अगले हफ्ते कई राजनीतिक हस्तियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा,  जिन्हें चिकित्सा कवर देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग सक्रिय रहेगा। इसमें जीएमसी में अलग से डिजास्टर प्लान चालू रहेगा।

प्रधानमंत्री सहित अन्य बड़ी राजनीतिक हस्तियों को चिकित्सा कवर देने के लिए जीएमसी और स्वास्थ्य विभाग की क्रिटिकल केयर एंबुलेंस तैयार हैं। इनमें दोनों अस्पतालों से एक-एक क्रिटिकल केयर एंबुलेंस वीवीआईपी के साथ रहती है।
विज्ञापन


जीएमसी की एंबुलेंस को इन स्टेशन में अस्पताल में अधिकतर तैयार रखा जाता है, जबकि गांधीनगर अस्पताल की क्रिटिकल केयर एंबुलेंस विशेषज्ञ सर्जन, एनेसथीसियस्ट फिजिशियन, जीवन रक्षक दवाइयां और तकनीकी स्टाफ के साथ वीवीआईपी के साथ चलती है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री सहित अन्य वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जीएमसी के सीसीयू, आईसीयू में एक-एक केबिन रिजर्व रखा जाएगा। जीएमसी के साथ कर्नल चोपड़ा नर्सिंग होम में अलग से वीवीआईपी के लिए दो कमरे तैयार रहेंगे।
विज्ञापन


चुनावी रैलियों के दौरान जीएमसी में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए डिजास्टर प्लान सक्रिय रहेगा। इसमें इमरजेंसी को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ रहेगा। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड के साथ वर्न वार्ड, आई वार्ड और अन्य वैकल्पिक इंतजाम रहेंगे। जिसमें अधिक घायलों के आने पर चिकित्सा सुुविधाएं दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें