फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईकोकार्डियोग्राफी से मिलेगा दिल को बेहतर इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में गैर संचारी रोग (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) में हृदय रोगों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हर दूसरे या तीसरे घर में कोई न कोई हृदय रोगों की समस्या से पीड़ित है। पारा गिरने के साथ हार्ट अटैक के मामलों में भी वृद्धि हुई है। ऐसे में दिल को बेहतर इलाज देने के उद्देश्य से गांधीनगर अस्पताल जम्मू में अगले एक हफ्ते के भीतर अत्याधुनिक ईकोकार्डियोग्राफी मशीन स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में जिला अस्पताल उधमपुर के बाद यह मशीन गांधीनगर अस्पताल में लगाई जा रही है। अभी संभाग स्तर से मरीजों को हृदय रोगों के इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू के कार्डियोलॉजी विभाग में आना पड़ रहा है, लेकिन गांधीनगर अस्पताल में मशीन स्थापित होने से इस बेल्ट के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल में रोजाना सामान्य ओपीडी में 100 मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें 30 के करीब हृदय संबंधी बीमारियों से जुड़े होते हैं। इनमें सामान्य तौर पर मरीज सांस फूलना, छाती में दर्द, उच्च रक्तचाप, घबराहट, दिल की धड़कन तेज या धीमी होना जैसी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। गैर संचारी रोगों में अस्पताल में 30 वर्ष से ऊपर की आयु के पहुंचने वाले मरीजों की मधुमेह, हृदय, रक्तचाप की जांच की जा रही है, जिसमें ईकोकार्डियोग्राफी मशीन हृदय रोगियों के लिए वरदान साबित होगी।
अब अस्पताल में ही इस मशीन से हृदय संबंधी जांच हो जाएगी, जिससे मरीज को उचित उपचार पर निर्णय लिया जाएगा। अस्पताल में बाल हृदय रोगी भी पहुंच रहे हैं। अस्पताल में ईकोकार्डियोग्राफी की मशीन पहुंच गई है और उसे स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। देशभर में 63 प्रतिशत मौतें गैर संचारी रोगों से हो रही हैं। इनमें हृदय रोगी शामिल हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल में कार्यरत हृदय विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि ईकोकार्डियोग्राफी मशीन से मरीजों को राहत मिलेगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण योगराज ने बताया कि अस्पताल में हृदय विभाग का विस्तार किया जा रहा है। ईकोकार्डियोग्राफी मशीन स्थापित होने से गांधीनगर स्थित आसपास के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें सुपर स्पेशियलिटी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्या है ईकोकार्डियोग्राफी
ईकोकार्डियोग्राफी जांच में हृदय और आसपास की धमनियों की संरचना, खून प्रवाह, हृदय पंपिंग चेंबर आदि स्थितियों की स्टीक जानकारी देती है। हृदय विशेषज्ञ रोगी की बीमारी को तो बता देता है, लेकिन उचित जांच ईकोकार्डियोग्राफी से ही संभव है। इस जांच के बाद मरीज का उचित इलाज करने में डॉक्टर को मदद मिलती है।
प्राइवेट हेल्थ सेंटरों में यह टेस्ट 1800 से 2000 रुपये में होता है, जबकि सरकारी स्तर पर 450 रुपये तक होता है। यह टेस्ट 10 से 20 मिनट में किया जाता है। इसे हृदय अल्ट्रासाउंड मशीन भी कहते हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. सलीम उर रहमान का कहना है कि जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मरीजों के रेफर सिस्टम को रोकना और उन्हें गृह क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें