आरएस पुरा। जन संपर्क कार्यक्रम के तहत एचएसएस साईं कलां में निशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन 120 बीएन बीएसएफ टाइगर्स ऑफ त्राल के कमांडेंट चंद्रेश सोना, सहायक कमांडेंट डॉ. एसके सिंह निरीक्षक लक्ष्मी नारायण व अशोक कुमार के निर्देशन में किया गया।
चिकित्सा शिविर के दौरान जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा एवं निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से आए 310 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। कमांडेंट चंद्रेश सोना ने कहा कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविर आयोजित करने का मकसद ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। लोगों को स्वास्थ्य सेवा के बारे में जागरूकता पैदा करना एवं उन्हें शिक्षित करना है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा सके। संवाद
आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद