-शिविर का उदघाटन करते कमानाधिकारी ।
अरनिया। क्षेत्र में तैनात 42 वाहिनी बीएसएफ की तरफ से सीमावर्ती गांव चानना में बुधवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें गांव सहित आस पड़ोस के गांव के करीब 200 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। लोगों को बताया कि इस बदलते मौसम में सेहत की अच्छी तरह से देखभाल करें और खानपान में पौष्टिक आहार का अधिक इस्तेमाल करें।
शिविर का उद्घाटन वाहिनी के कमान अधिकारी अमर वीर सिंह व उप कमान अधिकारी परमजीत सिंह ने किया। डॉक्टर अशोक व प्रियंका भारती डिप्टी कमांडेंट ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवाइयां दीं। पूर्व सरपंच व पंच डॉक्टर रघुवीर सिंह ने सीमा प्रहरियों का आभार जताते हुए कहा कि देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाने के साथ लोगों की सेहत का ख्याल रख रहे हैं। हम सभी इनको तहेदिल से सैल्यूट करते हैं। संवाद