फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लूकोज की बोतलें मिलने की स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विज्ञापन
अखनूर में मिली सरकारी ग्लूकोज की बोतल।
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत बरदाल की खड्ड में मिलीं ग्लूकोज की भरी बोतलों के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। टीम क्षेत्र के अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गई आपूर्ति की जांच कर रही है। फेंकी गई कई बोतलें एक्सपायर भी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

गांव बरदाल (सुमाह) के खड्ड में दो दिन पहले दो जगहों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपूर्ति की गई ग्लूकोज की करीब पांच सौ बोतलें फेंक दी गईं। इनमें सैकड़ों बोतलें ऐसी रहीं जो एक्सपायर भी नहीं हुईं। बोतलें मिलने पर अखनूर अस्पताल से तीन सदस्यों की टीम ने मौके से कुछ बोतलें जब्त करके चिह्नित नंबर की जांच शुरू कर दी। स्वास्थ्य विभाग इन बोतलों के बारे में अखनूर, चौकी चौहरा, खौड़ उप जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कर रहा है। एक साथ करीब पांच सौ बोतल मिलने से आपूर्ति होने की आशंका कम लग रही है, क्षेत्र में एक साल से ग्लूकोज की किल्लत बनी थी।
गठित टीम ने बोतल के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग जम्मू को भेज दिया है। वहीं से बोतलें के नंबर की जांच की जाएगी। कि किस अस्पताल को यह आपूर्ति दी गई है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ग्लूकोज की बोतलें मिलने के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे।
-मोहम्मद सलीम खान, बीएमओ, अखनूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें