फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम को आदम में करें शुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छबं जोगवां गांव के सरकारी हाई स्कूल में सोमवार को सेना की 61 आरआर ने चिकित्सा एवं वेटरनरी शिविर लगाया। शिविर में लगभग 1500 लोगों और 600 मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए सुबह-शाम व्यायाम को आदत में शुमार करने का अनुरोध किया। इसके अलावा उन्हें खानपान बेहतर रखने को भी कहा।
विज्ञापन

शिविर में जोगवां, बटल ,बरडोह, नाथल, कलह, बल्ली और ढखर आदि गांवों के लोगों और बक्करवाल सुमदाय के लोगों ने सेना की इस पहल का धन्यवाद किया। कहा कि सेना हमारी हर समय मदद करती है। शिविर में 61 आरआर के कमांडिंग ऑफिसर धीरज प्रताप सिंह, मेजर राज कमल, समाजसेवी डॉ. पुरुषोत्तम लाल, सुरेश शर्मा, पंच अशोक कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार (जोंटी), कृष्ण लाल, संजय कुमार, अमन कुमार मुख्य रूप उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें