विजयपुर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से संत निरंकारी भवन में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर संत निरंकारी मिशन जम्मू के जोनल इंचार्ज अजित सिंह और विजयपुर के मुखी सतपाल की देखरेख में लगाया गया। शिविर का एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल ने उद्घाटन किया। इस मौके पर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों ने रक्तदान किया।
एसडीएम कहा कि रक्तदान अच्छा और सराहनीय कदम है। ऐसे शिवरों का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि किसी की जान बचाई जा सके। ऐसे कार्य में समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। अजित सिंह ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह का एक ही संदेश था, खून किसी नालियों में नहीं नाड़ियों बहना चाहिए। नर सेवा नरायण सेवा को लेकर संत निरंकारी चैरिटबल फाउंडेशन रक्तदान शिविरों का आयोजन करता रहता है। मिशन साल भर में 500 से भी ज्यादा ऐसे शिविर का आयोजन करता है। अभी तक 11 लाख यूनिट रक्त का दान किया जा चुका है। इस अवसर पर उनके साथ इंडियन रेडक्रास सोसायटी जम्मू के दिनेश गुप्ता और उनके साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।