सांबा के नड ब्लाक के लोग खनन के खिलाफ बैठक करते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के नड ब्लॉक के रूई नाले व नड नाले के खनन को लेकर जिला प्रशासन ने टेंडर कर दिए हैं। इसको लेकर ब्लॉक के गांवों के लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से जिला प्रशासन ने टेंडर कराए हैं वह चिंताजनक है। इससे क्षेत्र में सूखा पड़ जाएगा।
इसी संदर्भ में रविवार को लोगों ने गांव बलोढ़ में एकत्रित होकर फैसला लिया कि वह यहां से खनन नहीं होने देंगे। बैठक में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र मन्याल ने कहा कि वह इस बाबत उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से मिल चुके हैं। उनकी ओर से भी भरोसा दिलाया गया है कि लोगों की भावनाओं व जरूरतों को समझ कर ही फैसले लिए जाएंगे।
इस मौके पर अमर सिंह, सरपंच सुनील चौधरी, मुख्तियार सिंह, सुरिंद्र सिंह, सेवानिवृत्त लेक्चरर गिरधारी लाल चौधरी, डिगी शर्मा, पंच कर्ण सिंह, धनेतर सिंह, जान मोहम्मद, पंच तारा चंद, करनैल चंद सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। संवाद