बाग ए बाहु थाने में दरबार के दौरान एसपी साउथ एवं अन्य पुलिसकर्मी: स्रोत पुलिस
जम्मू। जिला पुलिस कर्मियों के लिए साउथ पुलिस डिवीजन में दरबार लगाया गया। बाग-ए बाहु थाने में आयोजित कार्यक्रम में एसपी साउथ अजय शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस अफसरों और कर्मियों की समस्याओं को सुना।
एसपी ने बताया कि दरबार का मुख्य उद्देश्य जवानों को अपनी शिकायतें बताने, अपनी भलाई पर चर्चा करने और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खुली बातचीत सुनिश्चित करने और इस प्रकार उन्हें सार्वजनिक सेवा के प्रति अधिक योगदान देने में सक्षम बनाने के लिए एक मंच प्रदान करना था। आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन, कुशल अपराध निपटान सुनिश्चित करना और पुलिस की सार्वजनिक छवि को बढ़ाने पर चर्चा की गई। सुरक्षा परिदृश्य की भी समीक्षा की। कर्मियों को अपने तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 23 मार्च को होने वाली नई आपराधिक कानूनों पर परीक्षा पर प्रकाश डाला और तैयारी करने का आग्रह किया।
जनता के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने, बीट गश्त को मजबूत करने, बीट बुक का उचित रखरखाव, ई-साक्ष्य ऐप का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में परिवार कल्याण, स्थानांतरण और छुट्टी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। ब्यूरो