फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
​​दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शुक्रवार को मुलाकात करते भारतीय व्यापार एवं उद्योग महासं
विज्ञापन
जम्मू/नई दिल्ली। भारतीय व्यापार एवं उद्योग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. संजय बंसल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 20 अप्रैल से दिल्ली में होने वाले एफटीआईआई ट्रे्ड्स काॅन्क्लेव के लिए आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एफटीआईआई डाॅ. संजय बंसल ने मुख्यमंत्री को संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। देश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार दिल्ली के व्यापारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करेगी। अप्रैल में होने वाले ट्रेड्स कान्क्लेव का उद्देश्य व्यापारियों, उद्योगपतियों को एक मंच प्रदान करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें