फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सड़क की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार और बिस्फोटक बरामद

Sat, 22 Oct 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
राजोरी में बरामद बिस्फोटक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में राजोरी के दरहाली क्षेत्र में हथियारों के बरामद होने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। सेना की इंजीनियरिंग यूनिट के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर रात भर इलाके को घेरे में रखा था। शुक्रवार को सुबह होते ही फिर से तलाशी अभियान छेड़ा गया। इस दौरान बरामद 36 हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर के 11 डिब्बों को मौके पर नष्ट कर किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जमीन के नीचे से पीका गन के लायव कॉटरिज 392, 12 बोर बंदूक के 23 राउंड, राउंड के 57 खोखे, पीका गन के 431 राउंड, 7.62एमएम के 57 राउंड बरामद हुए हैं। एसएसपी राजोरी सुलेमान चौधरी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जमीन के नीचे से बरामद असलहे काफी पुराने हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन हथियारों को कई वर्ष पहले जमीन में दबाया गया था। उन्होंने कहा कि हैंड ग्रेनेड यदि किसी के हाथ लगते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी से खुदाई के दौरान मिले थे बिस्फोटक

राजोरी में बरामद बिस्फोटक - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि इससे पहले वीरवार को क्षेत्र में जेसीबी के जरिये जमीन खोदी जा रही थी कि अचानक हैंड ग्रेनेड दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार रोड कटिंग करते समय जेसीबी के प्रयोग से जब जमीन को खोदा जा रहा था तो अचानक धुआं उठना शुरू हो गया।

चालक ने अपने अन्य साथियों को बताया व पुलिस को सूचित किया। डीएसपी ऑपरेशन इफ्तिकार कुरेशी पुलिस की एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय में सेना की 48आरआर के जवान भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सेना व पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जमीन के नीचे से असलहों को निकालने का काम शुरू किया। 

मौके से बरामद हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर को नष्ट करने में सेना के जवानों को कई घंटे लग गए। सेना की इंजीनियरिंग यूनिट के बम निरोधक दस्ते ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी ग्रेनेड व डेटोनेटर को नष्ट कर दिए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें