फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों का मनोरंजन कर गया ‘दामाद’

Mon, 01 Dec 2014 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी नाटक ‘दामाद’ के मंचन को देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। रविवार को नटरंग की नाटक मंचन शृृंखला के क्रम में  कलाकारों ने सूरज सिंह हिंदोल द्वारा लिखित हिंदी नाटक मंचन किया। नाटक को जहां नीरज कांत द्वारा निर्देशित किया गया, वहीं कलाकारों ने राज्य में जारी विधानसभा चुनावी सीजन को भी उजागर किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार अभियान के दौर के बारे में भी इस नाटक में कुछ प्रकरण सम्मिलित किए गए, जिसे नटरंग के कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा को बखूबी प्रस्तुत किया। इस नाटक की रूपरेखा बहुत ही दिलचस्प पटकथा पर आधारित थी। म्यूनिसिपल इलेक्शन पर आधारित पटकथा पर कलाकारों ने वोट मांगने के प्रयास और तौर तरीकों को दर्शाया।

 मंच पर दर्शाया गया कि इलेक्शन के दौरान हर मैदान में खड़े उम्मीदवारों द्वारा अधिक से अधिक मत हासिल करने और जीत में जीतोड़ कोशिश करते हैं। जीत हासिल करने के लिए साम-दाम, दंड-भेद सब कुछ प्रयोग करते हैं। नटरंग के कलाकारों में राजन ठकयाल, नम्रता चिब, जूही सिंह, पंकज वर्मा, अमित रैना, मसूद कादिर, अरुण शर्मा और शेखर शर्मा शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें