फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरनू केसरी बने हरियाणा के संदीप

Thu, 26 Jun 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पहलवान संदीप ने बनारस के अरविंद को पटकनी देकर सातवें वार्षिक रामनगर बिरनू केसरी दंगल का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


पहली माली के लिए दोनों पहलवानों में 23 मिनट तक कांटे की टक्कर रही, लेकिन आखिर में संदीप बाजी मारने में कामयाब रहे। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बिरनू दंगल कमेटी और जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से करवाए गए इस दंगल में कुल 60 कुश्तियां लड़ी गईं। इसमें स्थानीय पहलवानों के अलावा बाहरी राज्यों के धुरंधरों ने जोश दिखाया।
विज्ञापन


दूसरी माली के लिए खन्ना के पहलवान कमलजोत ने लाडेन पावर हाउस उधमपुर के अजय शर्मा को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। दोनों ही पहलवानों ने जोश दिखाया। आखिर में कमलजोत जीत दर्ज करने में सफल रहे। तीसरी माली में बजालता जम्मू के विजय ने मेरठ के आलम को पछाड़कर जीत अपने नाम की।

चौथी माली में मेरठ के शमशेर सिंह ने रामनगर के अली को पराजित किया। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में दिल्ली के सागर ने खन्ना के मुश्ताक, लुधियाना के जग्गा ने मेरठ के मौसम, उधमपुर के सलमान ने बनारस के आनंद किशोर, रामनगर के शरीफ ने मेरठ के रविंद्र, रामनगर के रशीद ने हरियाणा के चांद फौजी, बनारस के मनोज ने रामनगर के सिद्धू, कठुआ के सबीर दीन ने उधमपुर के सुनील, जंदोर के संजू ने बडोले के पवन और बडोले के सुरजीत ने बडोले के राकेश सिंह को पराजित किया।
विज्ञापन


इन मुकाबलों में विजेता पहलवानों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की। पहलवानों की हौसला आफजाई करने प्रो. सुखा चंद, एसके शर्मा, दीपक आनंद, दीपक पठानिया आदि पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें