फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ भारत मां का लाल, पीछे छोड़ गया दो साल का बेटा और बेटी

Tue, 12 Feb 2019 01:51 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Twitter Chinar Corps
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह आतंकियों से हुई मुठभेड़ में हरियाणा के बलजीत सिंह शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। सुरक्षाबलों को दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके में मंगलवार सुबह आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


जिसके बाद आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में 50 राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ की 183/182 बटालियन और पुलवामा की एसओजी टीम शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान 2 से 3 आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए थे। ताजा अपडेट के मुताबिक एक आतंकी को सेना ने ढेर कर दिए है। वहीं इस मुठभेड़ में सेना के कमांडो सहित दो जवान गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान जवान बलजीत सिंह शहीद हो गए। इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस को बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


पीछे छोड़ गए परिवार, दो साल का बेटा और 7 साल की बेटी
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद बलजीत सिंह ने 23 जनवरी 2002 को सेना ज्वाइन की थी। वह हरयाणा के कर्नल जिले के दिंगर गांव के रहने वाले थे। साल 2007 में उनकी शादी अरुणा रानी से हुई थी। उनकी एक बेटी 7 साल और एक बेटा दो साल का है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें