फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हनुमान चालीसा सुधारेगा नस्ल, नशे के आदी युवाओं को कक्षा में मिलेगी अक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह क्षेत्र के युवाओं को नशे से बचाने के लिए शुरू हुई हनुमान चालीसा पाठ की कक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र के युवाओं को नशे से बचाने और जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल करते हुए रामबाग मंदिर में युवाओं के लिए हनुमान चालीसा के पाठ की कक्षा शुरू की गई है। यह पहल बिश्नाह के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा, भाजपा नेता सुरेंद्र भगत, समाजसेवी प्रेम शर्मा, कुलदीप सोढी, आदि ने की है। हनुमान चालीसा पाठ की यह कक्षा हर शनिवार शाम पांच बजे शुरू होगी, जिसमें युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस पहल को लेकर रविवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि युवा देश की रीड है, जिसको नशा प्रतिदिन कमजोर कर रहा है। किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर निर्भर करता है। हमें अपने देश के युवाओं का भविष्य बेहतर बनाना है, इसीलिए हनुमान चालीसा की पहल की गई है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से हनुमान चालीसा के पाठ की कक्षा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। कहा कि जो युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, और नशे से मुक्ति पाना चाहते हैं, वे कक्षा में जरूर आएं। ऐसे सभी युवाओं का उचित मार्गदर्शन किया जाएगा और उन्हें नशे से मुक्ति पाने में पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें